हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक के योद्धाओं को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित

    Tokyo-Olympics--Dushyant sachkahoon

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा, 13 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय समारोह

    सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात मेडल प्राप्त किए हैं जिसमें से तीन मेडल हरियाणा के खिलाड़िय़ों ने जीते हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

    हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाडिय़ों को न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा आने वाली 13 अगस्त को सम्मान समारोह में खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने भिन्न-भिन्न खेलों में मेडल विजेता खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने जैवेलीन थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा व कुश्ती में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को बधाई देते दी और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

    भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों बाद देश की हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना स्थान अर्जित किया है, यह हम सबके लिए बड़े गर्व का विषय है। वर्तमान समय में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम या ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड खेलों का क्रेज बढ़ रहा है और देश के खिलाड़िय़ों ने ऐतिहासिक स्वरूप प्रस्तुत किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।