हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के स्...

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंंत्री अनिल विज एम्स में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर

    Ambala News
    Ambala News: परिवहन विभाग में 650 बसें खरीदी जाएंगी: अनिल विज

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय यहां एम्स में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सोमवार रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विज को कोरोना संक्रमण के बाद की परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका प्राइवेट वार्ड में उपचार जारी है।उन्हें रात को करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम के एक डाक्टर ने बताया कि उनकी हालत इस समय स्थिर है। विज को पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना संक्रमण के बाद लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और इस वर्ष अगस्त में उनका ऑक्सीजन स्तर कम हो जाने के कारण चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।