हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मुख्यमंत्री आ...

    मुख्यमंत्री आवास योजना में बीपीएल, बेघरों को प्राथमिकता से मिलेंगे फ्लैट

    • गुरुग्राम में योजना के तहत फ्लैट निर्माण को लेकर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने देखी जमीन
    • चिन्हित जमीन पर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को फ्लैट के निर्माण की रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। केंद्र सरकार की दीनदयाल आवास योजना की तर्ज पर अब हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत वंचितों, जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया कराने का काम किया जाएगा। यानी इन्हें फ्लैट बनाकर दिए जाएंगें। हाल ही में सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की थी, अब इस पर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पहुंचे हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ चिन्हित जगह का भी निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वंचितों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें:– सिक्किम में फतेहाबाद का जवान विकास शहीद

    प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े बेघर प्रत्येक परिवार के पास खुद का आशियाना हो, इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। सेक्टर-9 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित जमीन को भी मंत्री ने देखा। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को उपरोक्त जमीन पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण संबधी रूपरेखा बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    सरकार द्वारा किया जा रहा सर्वे

    डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाराजा शूरसेन सैनी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्धन, बेसहारा नागरिकों को रहने के लिए आवास प्रदान करना है, ताकि बेसहारा लोगों को बिना छत के न रहना पड़े। इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वे किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बेघर नागरिकों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने स्वयं के घर का सपना साकार कर सके ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here