हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक होगी झमाझम बारिश! गर्मी से मिलेगी राहत

    Haryana-Punjab Weather Alert
    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक होगी झमाझम बारिश! गर्मी से मिलेगी राहत

    Haryana-Punjab, UP Weather Alert:हिसार (संदीप सिंहमार)। लंबे समय तक गर्मी की मार झेलने के बाद अब उत्तरभारत में राहत की बौछारें आने वाली है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार अब हरियाणा क्षेत्र में 19 जून रात्रि से 21 जून के दौरान बादलवाई छाई रहेंगी। इस दौरान धूलभरी हवाओं के साथ गरजचमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। हकृवि के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 20 जून से प्री-मानसून की बारिश आने की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक प्री-मानसून शुरू होने के बाद हीट वेव से जहाँ छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अब रफ्तार पकड़ेगा। गुजरात से आगे बढ़ते हुए साथ लगते राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से राहत मिलेगी। Haryana-Punjab Weather Alert

    Haryana BJP: किरण और श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर भूपिंदर सिंह हुड्डा का आया बड़ा बयान

    हालांकि अभी तक जून माह में 87 फीसदी कम बारिश हुई है,जिसकी वजह से एक महीने से भी ज्यादा समय तक सम्पूर्ण उत्तरभारत भीषण गर्मी की चपेट में रहा। इस बार गर्मी ने ठंडे इलाकों हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी कहर बरपाया है। इसके अलावा मध्य भारत के साथ-साथ बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत में भी भीषण गर्मी बनी रही। परन्तु वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश चल रही है। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली एनसीआर में भी थोड़ी देरी से 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है। लेकिन मानसून प्रवेश करने के बाद उत्तरभारत में भी औसतन रूप से बारिश की संभावना जताई है।

    लू को लेकर इस सीजन का आखिरी रेड अलर्ट आज | Haryana-Punjab Weather Alert

    उत्तर भारत में पिछले एक महीने से चल रही भीषण गर्मी अब अपने अंतिम चरण में है। 20 जून से उत्तर भारत में प्री-मानसून का दौर शुरू हो जाएगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से ही मौसम बदलने शुरू हो जाएगा। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी आने से गर्मी से राहत मिलेगी। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हालांकि उत्तर भारत में मानसून इस बार देरी से आने की संभावना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here