हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Haryana Roadways Bus Accident: टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराई बस, दर्जनभर सवारियों को आई चोट

    Haryana Roadways
    Haryana Roadways Bus Accident: टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराई बस, दर्जनभर सवारियों को आई चोट

    यमुनानगर (सच कहूँ/ लाजपतराय)। Haryana Roadways Bus Accident: गधौला टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की एक बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन के करीब लोगों को चोटें आई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो की बस सवारियों को लेकर अंबाला की तरफ रवाना हुई थी। रास्ते में बस गाधौला टोल के पास जाते ही डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। Haryana Roadways

    बस में करीब 40 से अधिक सवारियां थी जिनमें में दो दर्जन के करीब यात्रियों को चोटें आई है। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया जबकि परिचालक भी हादसे के दौरान चोटिल हो गया है। बस में बैठी सवारियों की माने तो बस तेज रफ्तार थी और उन्हें पता भी नहीं चला अचानक से बस डिवाइडर से टकरा गई और उनके मुंह सामने वाली सीटों पर जा लगे पाइपों पर लगे जिसके चलते कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान लेने के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। Haryana Roadways

    यह भी पढ़ें:– मृतका के परिवार ने शव एंबुलेंस में रखकर किया चक्का जाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here