हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डंके की चोट प...

    डंके की चोट पर एसवाईएल का पानी लेगा हरियाणा: डा. संजय शर्मा

    SYL Canal

    एसवाईएल के पानी को लेकर अरविंद केजेरीवाल का दोहरा चरित्र

    गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने एसवाईएल नहर का निर्माण नहीं करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री की नीयत में खोट है जिस वजह से वे हरियाणा के हिस्से का पानी देने से इंकार कर रहे हैं। पंजाब के सीएम के हरियाणा को गंगा व यमुना से पानी ले लेना चाहिए के बयान पर डा. शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी सलाह अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना करती है वह भरोसे के लायक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब अपने क्षेत्र में एसवाईएल कैनाल का निर्माण कार्य पूरा न करके हरियाणा के हिस्से के लगभग 1.9 एमएएफ जल का गैर-कानूनी ढंग से उपयोग कर रहा है जिसे हरियाणा डंके की चोट पर लेकर रहेगा। डा. संजय शर्मा ने कहा कि खुद को हरियाणा का बेटा और दिल्ली को कर्मभूमि बताने वालों का एसवाईएल पर फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली और हरियाणा दोनों को ही पीने के पानी के लिए वैक्लपिक चैनल मिलना बहुत जरूरी है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि पानी कितना किसको मिले यह बाद में तय किया जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here