हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हिंदुस्तान मे...

    हिंदुस्तान में नफरत, डर और हिंसा फैलायी जा रही है : राहुल

    Kharkhoda
    22 मई को राहुल गांधी सोनीपत में करेंगे रैली को संबोधित

    बुरहानपुर (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है। गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने गांधी का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया। गांधी ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर के माहौल के कारण किसान, श्रमिक और युवा सभी परेशान हैं। इन लोगों के मन में डर फैलाया जा रहा है। इन्हीं बातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तय किया, जो कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी, तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलोमीटर चलेंगे। हम जम्मू कश्मीर तक पैदल जाएंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here