हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home आध्यात्मिक सतगुरु पे दृढ़...

    सतगुरु पे दृढ़ विश्वास रखो

    Have a firm faith on Satguru
    सरसा। पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि सतगुरु, अल्लाह, वाहेगुरु, राम को सच्ची आत्मा से यानि दृढ़ यकीन से कोई उसे याद करता है, तो वो रहमो-कर्म का मालिक इन्सान के सारे दु:ख हर लेता है, गम, चिंता, परेशानियों से मोक्ष-मुक्ति दिला देता है। जिसकी भावना शुद्ध होती है, वो परमपिता परमात्मा की कृपा-दृष्टि के काबिल बन जाया करते हैं। आप जी फरमाते हैं कि भगवान यह नहीं देखता कि आप अमीर हैं या गरीब हैं या आपकी कौन-सी जात है, वह सिर्फ यही देखता है कि आपके दिलो-दिमाग में परमपिता परमात्मा के लिए कैसी तड़प, लगन, श्रद्धा है। जिसके अंदर जैसी श्रद्धा होती है, वैसे ही उसको दर्श-दीदार हुआ करते हैं। मालिक, परमपिता परमात्मा, किसी पैसे का, किसी दिखावे का भूखा नहीं होता। उसे हासिल करने के लिए जंगल, पहाड़, उजाड़ों में जाना जरूरी नहीं होता। आप अपने घर-परिवार में रहते हुए सच्ची भावना, दृढ़ यकीन से उसे याद करते हैं, तो वो आपके पास दौड़ा चला आता है।
    आपका दृढ़ यकीन इतना होना चाहिए कि कोई भी उसे हिला न पाए। इन्सान अपने सतगुरु, मालिक के लिए ऐसा दृढ़ यकीन बना ले कि मेरा सतगुरु सब कुछ है। और इन्सान सतगुरु के वचनों पे अमल करे, तो यकीनन उसका जीवन बदल जाए, उसकी जिंदगी पतझड़ से बहारों में चली जाए। आप जी फरमाते हैं कि आप सेवा करते हैं, सतगुरु, मालिक से बेइन्तहा मोहब्बत करते हैं, तो बहुत लोग होंगे जो आपकी टांग-खिंचाई को तैयार होंगे। झूठ बोलेंगे, तरह-तरह की बातें आपको बताएंगे, मनघड़ंत चीजें कर-करके, कुछ न कुछ कहकर आपको मालिक से दूर करवाना उनकी फितरत होती है। लेकिन आप अपने बारे में सोचिए। आपने अपने अल्लाह, वाहेगुरु, राम से दोस्ती की और तोड़ दी आम इन्सान के कहने से…! तो लाहनत है ऐसी आशिकी पे! जब आपने अपने सतगुरु, अल्लाह, राम से इश्क लड़ाया है, तो फिर ऐरे-गैरे नत्थू खैरे की क्या ताकत, जो आपको दूर कर दे!

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।