हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धारदार हथियार...

    धारदार हथियार से सिर में चोट मारकर किया गम्भीर घायल

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    एक बाइक मौके पर छोडक़र भागे हमलावर, मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तीन बाइक पर सवार होकर आए कुछ जनों ने दूध लेकर घर लौट रहे दो युवकों पर धारदार हथियार, लाठी-डण्डों से लैस होकर हमला कर दिया। एक युवक तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। दूसरे युवक के सिर में धारदार हथियार के वार से गम्भीर चोट लगी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावर भागते समय अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ गए। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में एक नामजद व आठ अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार मिट्ठूसिंह (58) पुत्र इन्द्रसिंह बावरी निवासी वार्ड 21, डबलीबास मौलवी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 18 जून को उसका पुत्र सतनाम सिंह अपने चाचा के लडक़े गुरप्रीत सिंह के साथ दूध लेकर घर आ रहा था। रात्रि करीब 8.30 बजे तीन मोटर साइकिल पर कलवन्त सिंह उर्फ टुलू पुत्र भगवान सिंह बावरी निवासी वार्ड 1, मौलवीबास डबलीराठान सहित 9 व्यक्ति आए। इनके हाथों में कृपाण, लाठी-डण्डे थे। इन्होंने आते ही उसके पुत्र सतनाम व गुरप्रीत पर हमला कर दिया।

    डर के कारण गुरप्रीत सिंह वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। कलवन्त सिंह ने उसके पुत्र सतनाम के सिर पर कृपाण से वार कर चोट मारी। इससे उसका पुत्र मौके पर गिर गया। इसके बाद यह लोग उसके पुत्र को मरा हुआ समझकर वहीं पर छोडक़र फरार हो गए। एक मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसएन 8386 भी वहीं छोड़ गए। इसके बाद उन्होंने उसके पुत्र सतनाम को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। गम्भीर चोटें होने के कारण उसका पुत्र चिकित्सालय में भर्ती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश डबलीराठान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विजयसिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

    ताऊ के लडक़े ने ही किया था चचेरे भाई की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here