हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी फरीदाबाद टीम ...

    फरीदाबाद टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह पकड़ा

    Kairana News
    Kairana News: एक्सपायर शीतल पेय बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

    3 लोगों को यूपी के बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

    फरीदाबाद(सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के बुलंदशहर में छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद और बुलंदशहर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता को शिकायत मिली थी कि पलवल से डॉ. रेशमा महिला भ्रूण जांच के लिए बुलंदशहर भेजती है। शिकायत के आधार पर डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में डॉ. राम निवास, डॉ. राखी और एक गर्भवती महिला शामिल थी। गर्भवती ने डॉ. रेशमा से संपर्क किया। डॉ. रेशमा ने गर्भवती को पलवल बुलाया और उनके साथ सुधीर नाम के व्यक्ति को गुलावठी बुलंदशहर भेजा। भ्रूण लिंग जांच की एवज में 35 हजार रुपए की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें – बिजली विभाग ने पकड़ी 357.17 करोड़ की बिजली चोरी

    बुलंदशहर पहुंच कर सुधीर ने फोन पर किसी व्यक्ति से संपर्क किया और नीतीश नाम का व्यक्ति गर्भवती को स्कूटी पर बैठाकर ले गया। गर्भवती को अपने साथ ले जाने से सुधीर ने मोबाइल टीम के पास ही छुड़वा दिया। नीतीश ने बीच रास्ते में स्कूटी रोक कर 30 हजार रुपए एडवांस में ले लिए। भ्रूण जांच के बाद गर्भवती को बताया कि उसके गर्भ में लड़का है और गर्भवती वापस छोड़ने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नीतीश और सुधीर को दबोच लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here