हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Rains: आधे घंटे झमाझम बारिश, सड़कें बनी दरिया

    Rajasthan Rains
    Rajasthan Rains: आधे घंटे झमाझम बारिश, सड़कें बनी दरिया

    तापमान में गिरावट, भीषण गर्मी से मिली राहत

    Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। भीषण गर्मी में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। दोपहर को हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें दरिया बन बह निकली। धूलभरी हवाओं के बाद करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से जिला मुख्यालय पर शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। कई बस्तियों में लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस गया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कई जगहों पर नगर परिषद की ओर से नियुक्त ठेकेदार ने पंप की मदद से पानी निकासी के लिए चिह्नित स्थानों से पानी की निकासी करवाई। Rajasthan Rains

    हनुमानगढ़ तहसील के अलावा टिब्बी, पीलीबंगा, रावतसर, नोहर, भादरा क्षेत्र में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। बच्चों ने बारिश के पानी में भीगकर बदले मौसम का आनंद उठाया। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने से लोगों को भीषण व उमसभरी गर्मी से राहत मिली। अच्छी बारिश से धान उत्पादक किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25 से 27 जून के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 24 जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    इस दौरान कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में बैक टू बैक सिस्टम बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में पुन: 27 जून से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। Rajasthan Rains

    Israeli Air Force attacks: इज़रायली वायुसेना का ईरान पर जबरदस्त अटैक! संयुक्त राष्ट्र ने की शांति की…