हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली-एनसीआर...

    दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

    Rain

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के विभिन्न राज्यों में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हुई बारिश से एक बार फिर मौसम बदल गया। बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रविवार होने की वजह से ट्रैफिक जाम की आशंका नहीं। उधर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

    देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होगी। एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के साथ छिटपुट जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है।

    बरसाती मौसम: बीमारियों से रहें सतर्क

    देश के कई हिस्सों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली, एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी) के आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। इसके अलवा हरियाणा के पानीपत, करनाल, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, कोसली, फर्रूखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना, होडल में बारिश जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।