हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मुंबई में भार...

    मुंबई में भारी बारिश, सड़कें और पटरियां पानी में डूबी

    Mumbai Heavy rain

    मुंबई (एजेंसी)। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया। दादर, सायन, हिंदमाता, अंधेरी सब वे, गांधी मार्केट, कुर्ला आदि तमाम क्षेत्रों में बारिश के दिनों में जलभराव होता रहता है। यहां के लोग आज बारिश में भी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। रात में भारी बारिश हुई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया। शहर में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। जलभराव को देखते हुए मुंबई में 13 रूटों पर डायवर्जन किया गया। वहीं रेल की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। पटरी पर पानी जमा हो जाने के बाद कुर्ला-विद्या नगर लाइन पर ट्रेन 20 से 25 मिनट देरी से चल रही है। हार्बर लाइन का हाल भी ऐसा ही है।

    मौसम विभाग ने मुंबई में आज शाम 4 बजे हाई टाइड की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर समंदर के किनारे जाने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के मुताबिक हाई टाइड के दौरान समुद्री लहरें 4 मीटर की ऊंचाई तक उठ सकती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।