हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    रूस में भारी बारिश, क्रिमिया में 1700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Rain in Russia

    मास्को (एजेंसी)। रूस के क्रिमिया में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 1700 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर करीब 200 अस्थायी आश्रयगृहों में रखा गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि हमने 321 बच्चों सहित बाढ़ क्षेत्र में फंसे 1,773 लोगों को बाहर निकाला है और 183 लोग मौजूदा समय में पांच अस्थाई आश्रय गृहों में रह रहे हैं। क्रिमिया तेज चक्रवाती तूफान के कारण प्राकृतिक आपदा का समाना कर रहा है। केर्च शहर सहित प्रायद्वीप के पूर्व में गुरुवार को 300 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं चक्रवाती तूफान याल्टा से टकराया, जिससे नदी में उफान आ गया और सड़कों और घरों में पानी भर गया। नदी में उफान के कारण शहर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।