हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हिमालय मॉडल स...

    हिमालय मॉडल स्कूल कैराना के नन्हें पहलवान ‘अली’ ने कुश्ती में दिखाया दम

    Kairana News
    Kairana News: हिमालय मॉडल स्कूल कैराना के नन्हें पहलवान 'अली' ने कुश्ती में दिखाया दम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हिमालय मॉडल स्कूल कैराना के यूकेजी के छात्र अली ने झिंझाना में आयोजित सात दिवसीय दंगल में 19 कुश्तियां जीतकर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। नन्हें पहलवान को स्कूल प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया है। कस्बे के मोहल्ला आलकलां कोतवाली के पीछे निवासी नसीम पहलवान का बेटा अली नगर के खन्द्रावली मार्ग पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल कैराना में यूकेजी का छात्र है। अली कुश्ती का खासा शौंक रखता है। Kairana News

    अली ने विगत गुरुवार को झिंझाना में सम्पन्न हुए सात दिवसीय दंगल में अपने हुनर का परचम लहराया है। स्कूल की प्रधानाचार्या अलका तिवारी ने बताया कि अली ने सात दिनों में कुल 19 कुश्तियां लड़ी और विपक्षी पहलवान को हराकर सारी कुश्तियां अपने नाम की। दंगल आयोजकों ने अली को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया है। वहीं, शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने नन्हें पहलवान अली का भव्य स्वागत किया। Kairana News

    प्रबंधक जनक तिवारी व प्रधानाचार्या अलका तिवारी ने अली को प्रतीक चिन्ह भेंट करके उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अली के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। बताया गया है कि अली के पिता नसीम भी क्षेत्र के प्रसिद्ध पहलवान है। उन्होंने भी झिंझाना दंगल के आखिरी दिन हुए दिलचस्प मुकाबले में सोनीपत के पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया है। बेटा अली भी पिता के नक्शेकदम पर चलकर अपने हुनर का जलवा बिखेर रहा है।

    यह भी पढ़ें:– Heroin: पांच किलो हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here