हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना कोतवाल...

    कैराना कोतवाली में हिन्दू संगठन का जमकर हंगामा-प्रदर्शन

    Kairana
    Kairana कैराना कोतवाली में हिन्दू संगठन का जमकर हंगामा-प्रदर्शन

    कैराना। हिंदूवादी संगठन हिंदुत्व सुरक्षा सेना शामली के कार्यकर्ताओं ने कैराना कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन-पत्र सौंपकर हरियाणा के किसान देवेन्द्र देशवाल के हत्यारों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत कार्यवाही किये जाने की मांग की है। साथ ही, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    सोमवार को हिंदुत्व सुरक्षा सेना शामली के कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष अनमोल मित्तल के नेतृत्व में कैराना कोतवाली में पहुंचे। जहां पर उन्होंने हंगामा-प्रदर्शन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक श्यामसिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को एक ज्ञापन-पत्र सौंपा। बताया कि विगत 16 जून को पानीपत जनपद के गांव कुराड़ निवासी देवेन्द्र देशवाल की मामौर के जंगल में दूसरे समुदाय के युवकों ने चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद से गांव व क्षेत्र में दहशत व अशांति का माहौल पैदा हो गया था। फिलहाल हत्यारोपी जेल में बंद है, लेकिन उनके जमानत पर बाहर आने पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति भंग होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में हत्यारोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है। साथ ही, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अभिषेक, सन्नी, सूरज, हर्ष, आर्यन आदि मौजूद रहे।

    यह है पूरा मामला…

    विगत 16 जून को हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली खुर्द थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र रोहित ने गांव मामौर निवासी नदीम, शोबान व फरमान के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी फरमान व नदीम को घटना वाले दिन शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नदीम के पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली भी लगी थी। जबकि तीसरे आरोपी शोबान का पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसे विगत 26 जून को हत्या में प्रयुक्त तमंचे व छुरी के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। हिंदूवादी संगठन हत्यारोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग कर रहे है।