हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हिस्ट्रीशीटर ...

    हिस्ट्रीशीटर सभासद को गोलियों से भूना, मौत

    Delhi Murder
    Delhi Murder: जिम मालिक का सरेआम मर्डर! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी 

    पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

    जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में वार्ड नम्बर 14 के सभासद और थाने के हिस्ट्रीशीटर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सुल्तानपुर गांव निवासी योगेश कुमार यादव (32) बीती रात राम-जानकी तिराहा स्थित चाय की दुकान पर बैठे थे किबाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हे गोली मार दी।

    घायल को उसके भाई सर्वेश कुमार यादव द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ अनुपम यादव ने मृत घोषित कर दिया। गोली मृतक के सिर में लगी थी। क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी ने बताया कि मृतक योगेश यादव बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था, और गत एक दिसंबर को जेल से छूट कर घर आया था। उसके विरुद्ध विभिन्न थाने में कुल 25 मुकदमे पंजीकृत हैं । पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here