हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हिस्ट्रीशीटर ...

    हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) एक व्यक्ति ने अपनी पंद्रह वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ में बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कोतवाली कैराना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली कैराना पर तहरीर दी है। बताया कि विगत गुरुवार की रात्रि एक युवक चुपके से उसके घर में घुस आया, जबकि उसका साथी घर के बाहर पहरे पर खड़ा रहा। आरोप है कि घर में घुसे युवक ने उसकी पंद्रह वर्षीय नाबालिग पुत्री को पकड़ लिया तथा हथियारों के बल पर उसके साथ में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर के अंदर बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    यह भी पढ़ें:– पूर्व नपा चेयरमैन राशिद अली समेत 17 दावेदारों ने जमा किये नामांकन

    सहरी के समय आरोपी उनके घर से निकलकर भागने लगा, तभी उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान पहरा दे रहा उसका साथी भी घर के अंदर आ गया तथा दोनों आरोपी उन्हें हथियार दिखाकर धमकी देने लगे। आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को भी जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पुत्री के साथ में मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को भविष्य में जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दुष्कर्म का आरोपी कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपो की जांच करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here