हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम मान ने न...

    सीएम मान ने निभाया वायदा

    पल्लेदारी करने को मजबूर हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को दी कोच की नौकरी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनाज मंडी में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। भगवंत मान ने कहा कि दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोड़ना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें:– तीन साल से फरार शराब तस्कर चढ़ा एसटीएफ बहादुरगढ़ के हत्थे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर काम करना पड़ रहा था। सीएम मान ने कहा कि जब उनको मीडिया के द्वारा इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुला कर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा।

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि परमजीत अपने हुनर और महारत स्वरुप कई और खिलाड़ी पैदा करेगा, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमों अनुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिए गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास है। इस दौरान परमजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इसकी बहुत कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है। उसने आशा अभिव्यक्त की कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पंजाब बुलन्दियां छूएगा। उसने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोशिश करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here