हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश हॉकी खिलाड़ी र...

    हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को मिला पद्मश्री पुरस्कार

    Rani Rampal SACHKAHOON

    नई दिल्ली/कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में राष्टपति रामनाथ कोविंद ने दिया। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिस समर्पण व निष्ठा से आपने अपने खेल क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

    बतां दे कि हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।

    पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर रानी रामपाल ने खुशी जताई है। चार दिसंबर, 1994 को जन्मीं रानी बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं। घर चलाने के लिए उनके पिता तांगा चलाते थे और ईंटे बेचते थे। बारिश के दिनों में उनके कच्चे घर में पानी भर जाता था। रानी ने छह साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। रानी के पिता रामपाल ने बताया कि उनके घर में समय देखने के लिए घड़ी भी नहीं थी, वह सुबह रानी को हाकी ग्राउंड में प्रैक्टिस करने के लिए मुर्गे की बांग को सुनकर छोड़ने जाते थे। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी रानी अपने पिता रामपाल का नाम विश्व के नक्शे पर चमका देगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।