हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खूब उड़ा रंग-ग...

    खूब उड़ा रंग-गुलाल, हर्षाेल्लास से मनाया दुल्हेंडी का त्योहार

    दुल्हेंडी व शब-ए-बरात को लेकर अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में होलिकोत्सव हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को जमकर रंग-गुलाल लगाया और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, दुल्हेंडी व शब-ए-बरात को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया।

    यह भी पढ़ें:– गांव सोहटी की राजस्व संपदा में बनाएं गए अवैध लैबर क्वार्टरों को किया गया ध्वस्त

    होलिका दहन के उपरांत बुधवार को दुल्हेंडी पर्व पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने जमकर होली खेली। बच्चों एवं युवाओं में एक-दूसरे को गुलाल लगाने का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। बच्चे और युवा रंग-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। गांवों की गलियां पूरी तरह रंगों से सराबोर दिखाई दी। दुल्हेंडी व शब-ए-बरात को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। दूसरी ओर, गुरुवार को कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली मनाई। इस दौरान पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

    युवाओं ने शिवलिंग संग मनाई होली

    कस्बे के सिद्धपीठ श्री बाबा बनखण्डी महादेव मंदिर में युवा व्यापारी अमित सिंघल ने अपने साथियों के साथ शिवलिंग संग होली खेली। युवाओं ने पुष्पों एवं रंगों से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर से सम्पूर्ण जगत के कल्याण की भी कामना की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here