हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हार्ट अटैक से...

    हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत, मचा कोहराम

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) होमगार्ड विभाग में तैनात गांव बुच्चाखेड़ी निवासी युवक की ह्र्दयगति रुकने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी अनिल कुमार(38) पुत्र बृजपाल होमगार्ड विभाग में तैनात था। शुक्रवार रात्रि अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर अनिल को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, साथी होमगार्ड की आकस्मिक मौत पर सहकर्मियों में भी शोक व्याप्त हो गया। शनिवार को मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक दो माह के मासूम बच्चे का पिता बताया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here