हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गृहमंत्री अनि...

    गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

    Rohtak News
    Rohtak News:

    सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान सुनाया विज ने सुनाया गीत

    अम्बाला (विकास शर्मा)। अम्बाला के फिनिक्स क्लब में पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज(Anil Vij) ने शिरकत की। उन्होंने पत्रकारों का सरकार की गतिविधियों को जन साधारण तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कमल थापा, अन्य ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गृहमंत्री ने सभी पत्रकारों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

    उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते आप सभी से एक साथ लंबे अंतराल के बाद आज मिलना हुआ। खुशनुमा माहौल के बीच सभी के निवेदन पर गृहमंत्री(Anil Vij) ने ‘‘कसमें वादे प्यार वफा’’ गीत के कुछ बोल गुनगुनाए जिस पर सभी ने तालियों से उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर अम्बाला शहर व छावनी से सभी वरिष्ठ पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा सनातम धर्म संत निवास अम्बाला छावनी में समस्त कोविड-19 टीकाकरण टीम को कोरोना काल में उत्कृर्ष्ट कार्य करने के लिए समान्नित किया। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट सदस्य सीए वागीश शर्मा ने की।

    कोरोना काल में टीकाकरण सेवाएं देना चुनौतीपूर्ण: डॉ. विशाल

    ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश मितल ने डॉक्टरों व टीकाकरण टीम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में जान की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी व कोविड-19 महामारी से बचने के लिए आमजन को टीकाकरण करने में सेवाएं प्रदान की वो नमन् योग्य है।

    इस अवसर पर टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में कोविड-19 टीकाकरण सेवाएं देना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण कार्य आरम्भ किया। इस दौरान 169049 को पहली डोज व 159861 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here