हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    Homemade Immunity Booster: दादी नानी ने बताये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के ढेरों उपाय

    Homemade Immunity Booster
    Homemade Immunity Booster: दादी नानी ने बताये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के ढेरों उपाय

    Homemade Immunity Booster: इम्यूनिटी हमारे शरीर को सभी तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती है। इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं। बता दें कि मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है, बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। बता दें कि अगर आपकी इम्यूनिटी बहुत अधिक मजबूत है तो आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी लड़ सकते हैं।

    बदलते मौसम में अगर आप बार बार बीमार पड़ते हैं और अक्सर आपको सर्दी-खांसी या बुखार हो जाता है, तो आपकी इम्यूनिटी बहुत ज्यादा कमज़ोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में डॉक्टर भी आपको इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह देते हैं। दरअसल अभी जो समय चल रहा है वो बीमारी का समय चल रहा है। ऐसे में हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यूनिटी की जरूरत होती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए कई तरह की दवाएं मिलतीं है, लेकिन कैसा हो जब हम घरेलू उपाय करके प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। आएये जानतें हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय‌।

    Sweet Potato for Diabetics: क्या शुगर या मधुमेह रोगी शकरकंद खा सकते हैं?

    इम्यूनिटी बढ़ाने के क्या उपाय है? Homemade Immunity Booster

    सबसे पहले इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल का चुनाव करें। इसके लिए भी इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय निम्नलिखित हैं।
    1.स्ट्रेस ना लें
    2.प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें
    3.पर्याप्त नींद लें
    4.नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
    5.लो फैट डाइट का सेवन करें
    6.वजन को संतुलित करें
    7.धूम्रपान और तंबाकू का सेवन ना करें
    8.स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाएं
    9.विटामिन-सी,डी और आयरन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें

    Homemade Immunity Booster
    Homemade Immunity Booster: दादी नानी ने बताये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के ढेरों उपाय

    इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय | Homemade Immunity Booster

    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप घर में मौजूद निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है।

    हल्दी: आयुर्वेद में हल्दी का कई तरह के रोगों का इलाज करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह संक्रमण को दूर कर बीमारियों को मिटाने वाली होती है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। बता दें कि आप गर्म दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें या भोजन पकाने में हल्दी जरूर डालें।

    स्वस्थ वसा खाएं: पुरानी सूजन प्रतिरक्षा प्रणाली को कम करती है। जैतून का तेल और ओमेगा -3 में स्वस्थ वसा होती है जो सूजन – रोधी होती है। यह बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। यह सूजन को कम करके शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाते हैं।

    लहसुन: यह हर घर में पाया जाता है। हर परिवार में खाना बनाने में लहसुन का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। ठंड के मौसम में लहसुन का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। सर्दी जुखाम को ठीक करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ है। यह संक्रमण को शरीर से कोसों दूर रखती है।आप अपने भोजन में लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं।

    पर्याप्त नींद लें: अपर्याप्त नींद बीमारी को बढ़ाने वाली होती है। अच्छी नींद लेने से प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अच्छी नींद के लिए पूरी तरह से अंधेरे कमरे में सोना अच्छा रहता है। और 7 घंटे की नई जरूर लें। प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारी से बेहतर तरीके से रक्षा करें।

    खट्टे फल: खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सामान्य सर्दी और फ्लू को ठीक करने में मददगार साबित है। विटामिन सी से भरपूर फलों में शामिल हैं संतरा, नींबू, अंगूर। नियमित रूप से इसका सेवन करें। किसी भी रूप से विटामिन सी का सेवन जरूर करें।

    Hair Care: अगर आप सफेद बाल से हो परेशान तो ये तेल बालों को इतना काला कर देगा…..

    मध्यम व्यायाम करें: ज्यादा समय तक तीव्र व्यायाम करने से प्रतिरक्षा प्रणाली कम हो सकती है। इसमें मध्यम व्यायाम उचित रहता है। नियमित तौर पर मध्यम व्यायाम करना सूजन को कम कर सकता है। इसके साथ ही यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं को नियमित रूप से पुनः उत्पन्न करने में मदद करता है। मध्यम व्यायाम के लिए आप टहलना, तेल चलना, तैराकी करना, साइकिल चलाना इन सबका अभ्यास कर सकते हैं।

    पपीता: पपीते में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचक एंजाइमों से भरपूर होता है। इससे आंत स्वस्थ रहतीं हैं जो समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। पपीते का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपायों में से एक है।
    तनाव के स्तर को प्रबंधित करें: लंबें समय तक तनाव में रहना सूजन का कारण है। तनाव की वजह से प्रतिरक्षा सेल फंक्शन में असंतुलन आ जाता है। तनाव और चिंता से दूर रहना प्रतिरक्षा को मजबूत बनाता है। ध्यान, योग, व्यायाम और अन्य अभ्यासों से तनाव कम किया जा सकता है।

    तुलसी: यह आयुर्वेदिक औषधि के रूप में प्रयोग की जाती है। यह विटामिन सी और जिंक का मुख्य स्रोत है। इसमें एंटी-वायरस, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न संक्रमणों को दूर रखता है। आप कच्ची पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं या अदरक, तुलसी और हल्दी की चाय बना सकते हैं।

    अनार: इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय में अनार भी फायदेमंद है। अनार में विटामिन ए, सी, ई और फोलिक एसिड पाया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरस और एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    चटनी: आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप सुबह में आंवले और नींबू की चटनी का सेवन कर सकते हैं। आप आंवले को कच्चा भी खा सकते हैं। बता दें कि कुछ लोग इसका सेवन शहद के साथ भी करते हैं।

    Cholesterol Melting Tea: नसों से चिपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है ये 2 हर्बल टी….

    काढ़ा: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अदरक, तुलसी और दालचीनी का काढ़ा भी पी सकते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें नमक या काली मिर्च डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह काढ़ा आपको मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

    मिल्क शेक: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप ड्राइफ्रूट से बनी मिल्क शेक का भी सेवन कर सकते हैं। बता दें कि छुआरा अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आप छुआरा और बादाम का मिल्क शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हे रात भर दूध में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसे खा लें।

    डिस्क्लेमर: इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले उसकी मात्रा के बारे में डॉक्टर से आवश्य सलाह लें। हेल्थ कवरेज के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के आधीन है। प्लान की सुविधाएं, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपा बताएं गए घरेलू उपाय, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here