हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कांग्रेस के र...

    कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हरमनदीप सिंह विर्क ने पूर्व सीएम हुड्डा के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    Pihova
    Pihova कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हरमनदीप सिंह विर्क ने पूर्व सीएम हुड्डा के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    पिहोवा।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के खास समर्थक व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि भाजपा शासनकाल में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, कौशल निगम और अग्निवीर जैसी योजनाओं ने युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से बेरोजगार, अशिक्षित, अकुशल, बना रही है। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य को इस सरकार के जाल से छुड़वाने के लिए अभिभावक अपनी जमीन व घर बेचकर भी युवाओं को बाहर भेजने पर लाचार है।

    Bael Patra Benefits: गर्मियों में सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, इस तरह करें इसका सेवन

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा लगातार बार-बार सड़क से लेकर संसद व विधानसभा में युवाओं की आवाज को बुलंद कर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम कर रहे है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हरमन ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में आज 2 लाख पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार द्वारा जानबूझकर भर्तियों को लटकाया जा रहा है और कौशल निगम के चोर दरवाजे से बिना मेरिट, बिना योग्यता व बिना आरक्षण के पदों को भर लिया जाता है।

    Save money on AC: इस गर्मी में अपने AC के बिल को कम करने के लिए 5 सरल उपाय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here