हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Dungarpur Road Accident: भयानक सड़क हादसे में 7 की दर्दनाक मौत, 10 घायल

    Hoshiarpur Accident
    Hoshiarpur Accident : हादसे में दो की मौत, एक घायल

    डूंगरपुर। Dungarpur Road Accident: रविवार दोपहर को राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक बड़े सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बॉर्डर के पास की है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक और क्रूजर की जोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर चारों ओर चीख पुकार थी। टक्कर में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में क्रूजर से लोगों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भर्ती करवाया। Dungarpur News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 48 रतनपुर बॉर्डर पर एक ट्रक ने अपने से आगे चल रही क्रुजर को टक्कर मार दी, जिसके बाद क्रूजर पलट गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए है। घटना के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने रतनपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर बिछीवाड़ा पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। शवों और घायलों को एंबुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Dungarpur News

    यह भी पढ़ें:– युद्ध विश्व के लिए दुर्भाग्य, परिणाम हो सकते हैं विनाशकारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here