हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हॉट सिटी को म...

    हॉट सिटी को मिला 25 वां थाना

    • आबादी और पुलिस कमिश्नरेट के हिसाब से 40 थानों की जरूरत :अजय मिश्रा
    • लोनी-ट्रोनिका सिटी का एरिया काटकर बनाया गया अंकुर विहार थाना

     गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में वीरवार को एक और नया थाना मिला। थाने का नाम अंकुर विहार होगा। यह थाना, लोनी और ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों को काटकर बनाया गया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में करीब 72 मोहल्ले, गांव और कंपनियां आएंगे। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर का दावा है कि जल्द ही नया थाना शुरू हो जाएगा। इस प्रकार गाजियाबाद में अब कुल पुलिस स्टेशनों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। धीरे-धीरे इन स्टेशनों की संख्या 40 करने की तैयारी है। इससे एक दिन पहले गाजियाबाद में नया सर्किल शालीमार गार्डन बनाया गया है।

    इस सर्किल में थाना शालीमार गार्डन और थाना टीला मोड़ को जोड़ा गया है। हालांकि अभी इस सर्किल में नए एसीपी की तैनाती नहीं की गई है। दावा है कि अप्रैल माह के अंत तक ये सर्किल चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद सर्किल में अब तीन से घटकर सिर्फ दो पुलिस स्टेशन साहिबाबाद और लिंक रोड रह जाएंगे। शालीमार गार्डन को नया सर्किल बनाने से पहले शालीमार गार्डन नाम से ही एक नया पुलिस स्टेशन भी दो दिन पहले खोला गया है। 28 मार्च की रात 12 बजे से ये थाना अस्तित्व में आ चुका है। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि आबादी और पुलिस कमिश्नरेट के हिसाब से यहां पर 40 पुलिस स्टेशन होने चाहिए। जबकि अभी  यहां कुल पुलिस स्टेशनों की संख्या 25 हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here