हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Skin Care Wrinkle Cure: महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम से नहीं, बल्कि 10 रुपये के इस तेल से गायब करें चेहरे की झुर्रियां, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल

    Skin Care Wrinkle Cure
    Skin Care Wrinkle Cure महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम से नहीं, बल्कि 10 रुपये के इस तेल से गायब करें चेहरे की झुर्रियां, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल

    Skin Care Wrinkle Cure: आजकल युवाओं का लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल चुका है। इस दौर में लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है कि इसका असर साफ-साफ उनकी स्किन (Skin Care) पर दिखाई देने लगता है। वैसे तो कहा जाता है कि चेहरे और गर्दन की झुर्रियां उम्र बढ़ने का पहला साइन होता है। लेकिन वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा धूप में रहना और आजकल के खानपान भी रिंकल और फाइन लाइन का कारण बन सकते हैं।

    jhurriyo ka gharelu ilaj

    दरअसल आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल (Home Remedy) ऐसा हो गया है कि उनके खान-पान और रहने का सीधा असर उनकी चेहरे पर दिखाई देने लगता है। जिस वजह से कम उम्र में भी आंखों के आसपास रिंकल्स और एजिंग साइन्स दिखने लगते हैं। और इसी वजह से युवाओं का चेहरा ढलता नजर आने लगता है। Skin Care

    बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ भी कोलेजन लेवल कम होने लग जाता है और इलास्टिन भी कम होता है। इसके अलावा प्रदूषण, स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स हमारी स्किन की नमी और प्रोटीन छीनने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। वैसे तो आज के समय बाजार में ऐसी क्रीम और प्रोडक्ट मिलते हैं जो स्किन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। How To Remove “WRINKLES

    लेकिन इसमें मौजूद केमिकल कभी कभी आपकी स्किन को बेहतर बनाने की बजाए नुकसान पहुंच सकते हैं। जिस वजह से लोग होम रेमेडीज और बिना केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी स्क्रीन को एजिंग साइंस और झुर्रियों से बचाना चाहते हैं तो आप इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल आपकी स्किन को इन परेशानियों से बचाए रखने में मदद करता है। तो चलिए आइए जानते हैं अपने चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें।

    मसाज: आप ऑर्गेनिक नारियल तेल से अपने चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज कर सकते हैं।

    इस्तेमाल करने की विधि: सबसे पहले आप अपने हाथों में कुछ बूंद नारियल तेल की लीजिए और सर्कुलर मोशन में फेस पर इससे मसाज करिए। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएं रखने में मदद करता है। इसके साथ ही झुर्रियां, फाइन लाइन्स और दाग-धब्बे के निशानों को कम करने में मदद कर सकता है।

    नारियल तेल और विटामिन ई सीरम | Skin Care Wrinkle Cure

    कोकोनट ऑयल और विटामिन ई सीरम को मिलाकर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

    इस्तेमाल करने की विधि: आप नारियल तेल में बराबर मात्रा में विटामिन ई सीरम मिलाइए और इसे रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लीजिए। यह दोनों चीजें ही स्किन को ग्लोइंग और रिंकल फ्रÞी बनाने में मदद कर सकते हैं।

    नारियल तेल और एलोवेरा: आप नारियल तेल में फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, इससे आपके चेहरे की झुर्रियां तो दूर होंगी ही साथ ही आपकी स्किन के टाइट होने करने में मदद करता है।

    Skin Care Wrinkle Cure
    Skin Care Wrinkle Cure
    महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम से नहीं, बल्कि 10 रुपये के इस तेल से गायब करें चेहरे की झुर्रियां, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल

    इस्तेमाल करने की विधि | How To Remove “WRINKLES

    पहले आप एक चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद फिर इसे अपने फेस पर लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने फेस को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बता दें कि यह पेस्ट आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करेगा साथ ही साथ फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी दूर करने में मदद करेगा।

    नारियल तेल के अन्य फायदे

    वजन घटाने के लिए: नारियल तेल का उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जाता है । दरअसल नारियल तेल में मीडियन चेन फैटी एसिड जैसे लॉरइक एसिड, कैप्रेटेलिक एसिड और कैपरिक एसिड होते हैं।

    पाचन स्वास्थ्य के लिए: कहा जाता है कि अगर नारियल तेल का उपयोग खाना पकाने में किया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर कर सकता है। इसमें पाचन तंत्र ही सही नहीं रहता बल्कि इर्रिटेबल डॉलर सिंड्रोम से जुड़ी समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।

    मिर्गी दौरा रोकने में: नारियल तेल मिर्गी को रोकने में मदद कर सकता है। बता दें कि नारियल में एंटीकॉन्वुल्सेंट गुण होते हैं। यह एक तरह से मिर्गी के दौरे के ड्रग के रूप में कार्य करता है। इसी वजह से माना जाता है कि नारियल तेल से मिर्गी की समस्या में कुछ हद तक लाभ मिल सकता है।

    हृदय के स्वास्थ्य के लिए: हृदय को स्वस्थ्य रखने में कोकोनट आॅयल बहुत मदद कर सकता है। रसाल नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटे फैटी एसिड होते हैंै, जो हृदय रोगों का खतरा कई गुना कम कर सकते हैं।

    डायबिटीज में नारियल तेल के फायदे

    नारियल तेल खाने के फायदों में मधुमेह भी शामिल हैं। दरअसल मधुमेह को नियंत्रित करने में डाइट का बहुत बड़ा योगदान होता है। एक रिसर्च में कहा गया है कि वर्जित कोकोनट आॅयल में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है, लेकिन वही इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।

    किडनी के स्वास्थ्य के लिए

    नारियल तेल किडनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल न सिर्फ रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है, बल्कि किडनी की समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि नारियल तेल की एंटी ऑक्सीडेंट एक्टिविटी रीनल इंजरी (किडनी फेलियर और डैमेज) से बचाव में सहायक हो सकती है।

    फंगल इंफेक्शन

    फंगल संक्रमण से बचने में नारियल तेल मदद कर सकता है। कहा जाता है कि कैंडिडा (एक प्रकार का फंगस ) संक्रमण से बचाव के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो फंगल संक्रमण से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।

    वायरस इन्फेक्शन की रोकथाम में सहयोगी

    नारियल तेल का उपयोग वायरस इंफेक्शन से बचने के लिए किया जाता है, क्योंकि वर्जिन नारियल तेल में मौजूद फ्लोरिक एसिड और मोनोग्लिसराइड मोनोलोरिन एंटीवायरस गुण प्रदर्शित करते हैं।

    बालों में नारियल तेल के फायदे

    बालों में नारियल तेल लगाने से आपके बाल मोटे होते हैं। यह डैमेज बालों को ठीक करने और उन्हें नर्म बनाने के साथ साथ खूबसूरत भी बनाता है। बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं।

    Arjuna Bark Benefits: शरीर की कई बीमारियों को साध लेती है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here