हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यह कदम छात्रो...

    यह कदम छात्रों की पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करेगा: डॉ अनिल अग्रवाल 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: यह कदम छात्रों की पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करेगा: डॉ अनिल अग्रवाल 

    एचआरआईटी ने सरकार के डिजी शक्ति कार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक छात्रों को टैबलेट वितरित किए | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी ने सरकार के डिजी शक्ति कार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक छात्रों को टैबलेट वितरित किए। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. एन.के. शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. पूजा अरोड़ा ने कार्यक्रम में संयुक्त रूप से टैबलेट्स वितरित किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी कौशल में सशक्त बनाना है। Ghaziabad News

    कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा, “यह कदम छात्रों की पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करेगा और उन्हें आधुनिक तकनीकी युग के लिए तैयार करेगा।” उन्होंने कहा  कि ये टैबलेट्स छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने, डिजिटल सामग्री तक पहुंचने और अपने अध्ययन को और प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। छात्रों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह उनके अध्ययन में बहुत मददगार साबित होगी। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी की यह पहल सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे देश के युवा डिजिटल रूप से सक्षम बन सकें। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– जालंधर में चार एटीएम लुटेरे गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here