हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सैंकड़ों की सं...

    सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत ने चंद्रमोहन इन्सां को दी श्रृद्धांजलि  

    UKLANA
    UKLANA सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत ने चंद्रमोहन इन्सां को दी श्रृद्धांजलि  

    उकलाना सच कहूँ , कुलदीप स्वतंत्र। भूना रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र उकलाना में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा का आयोजन स्वर्गीय चंद्रमोहन इन्सां के नमित किया गया। सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत ने चंद्रमोहन इन्सां को श्रृद्धांजलि दी। नामचर्चा की शुरुवात ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इन्सां ने पवित्र नारा धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। गांव शहरों से सैंकड़ों की संख्या में साध – संगत नामचर्चा में पहुंची । कविराजों ने पवित्र भजनों के माध्यम से गुरुयश का गुणगान किया। 85 मेंबर अमीर इन्सां ने साध – संगत को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंद्रमोहन इंसा कर्मठ सेवादार थे व सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

    जब उन्हें सेवा का मौका मिलता था वे सच्चे दिल से सेवा करते थे। उन्होंने कहा कि 85 मेंबर कृष्ण इन्सां उकलाना का पूरा परिवार मानवता भलाई के कार्यों व परमार्थ के लिए हमेशा तैयार रहता है । चंद्रमोहन इंसा भी मानवता भलाई कार्यों के लिए हमेशा आगे रहते थे । इस मोके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा 162 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर 85 मेंबर कृष्ण इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इन्सां, सुरेंद्र खुराना इन्सां, मास्टर धर्मबीर इन्सां, कुलबीर इन्सां, पीएनबी मैनेजर अमित कुमार , मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल अर्जुन देव , मास्टर सहीराम इन्सां, कुलबीर इन्सां, संजय इन्सां कुलेरी , डॉ राणा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल फेयर फोर्स के जिम्मेवार, सुजान बहनें व समस्त साध-संगत उपस्थित रही ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here