हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवी मंदिर ता...

    देवी मंदिर तालाब में मृत मिली सैकड़ों मछलियां, श्रद्धालुओं में रोष

    Kairana News
    Kairana News: देवी मंदिर तालाब में मृत मिली सैकड़ों मछलियां, श्रद्धालुओं में रोष

    पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के चलते मछलियों की मौत होने की आशंका

    • श्रद्धालुओं की प्रशासन से मछलियों के जीवन की रक्षा के लिए उचित इंतजामात कराने की मांग | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्राचीन देवी मंदिर तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मृत मछलियों को तालाब से बाहर निकलवाकर अंतिम क्रियाकर्म कराया। मछलियों की मौत से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। Kairana News

    कस्बे के प्राचीन देवी मंदिर तालाब में मछलियां पाली गई है, जिन्हें मंदिर आने वाले श्रद्धालु रोजाना आटे आदि की गोलियां खिलाते है। मछलियों को भोजन कराना श्रद्धालुगण शुभ मानते है। शनिवार प्रातः करीब सात बजे कस्बे के श्रद्धालु तालाब पर पहुंचे तो उन्हें सैंकड़ों मछलियां मृत अवस्था में तालाब के पानी के ऊपर तैरती हुई दिखाई दी। मछलियों के मृत मिलने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने मामले की सूचना मंदिर कमेटी के सदस्यों को दी। आरोप है कि सूचना देने का बावजूद मंदिर कमेटी का कोई भी सदस्य मौके पर नही पहुंचा। Kairana News

    बाद में मौके पर मौजूद गांव मलकपुर निवासी श्रद्धालु दिनेश सैनी ने पानी के अंदर घुसकर मृत मछलियों को बाहर निकाला, जिन्हें नगरपालिका की जेसीबी मशीन से मंदिर के निकट खाली पड़ी जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबवाया गया। बताया जा रहा है कि वातावरण के तापमान में वृद्धि होने के चलते तालाब का पानी गर्म हुआ, जिससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा घटने से मछलियों की मौत हुई है। श्रद्धालु अजय कंसल ने बताया कि तालाब पर पहुंचे श्रद्धालुओं के सहयोग से मृत मछलियों को पानी से निकलवाकर गड्ढे में दबाया दिया गया है। इसके अलावा, तालाब में करीब दो कुंतल चूना व फिटकरी आदि मिला कर डाली गई है, जिससे तालाब में अन्य मछलियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके।

    श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत खर्च से वाटर रोटेट मशीन को मौके पर लगवाया है। यह तालाब के पानी को तेजी के साथ घुमाकर ठंडा करने का कार्य करेगी, जिससे जलीय प्राणियों के जीवन की राह आसान होगी। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में तालाब के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के चलते भारी संख्या में मछलियों की मौत हो जाती है। तालाब की समुचित सफाई न होना भी मछलियों की असमय मौत का कारण बन रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से तालाब में पल रही मछलियों व अन्य जीवों की रक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कराने की मांग की है। इस दौरान अनुज मित्तल, अभिषेक वालिया, वैभव बंसल, स्पर्श आदि का विशेष सहयोग रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: गांव किरढ़ान की डेयरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा