हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Sangrur Crime News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। Sangrur News: संगरूर जिले के लहरा क्षेत्र के गांव खंडेबाग में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें महिला की गर्दन पर तीन बार वार करते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर उर्फ गीतू की हत्या की। वारदात के बाद आरोपी स्वयं लहरागागा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी।

    यह भी पढ़ें:– सूटकेस में युवती का आधा जला शव मिला