हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल IPL: बेंगलुरु...

    IPL: बेंगलुरु पर शानदार जीत से हैदराबाद की उम्मीदें कायम

    Hyderabad won

    आईपीएल। 52वां मैच : जेसन होल्डर ने 10 गेंदों पर बनाए शानदार 26 रन (Hyderabad Won)

    शारजाह (एजेंसी)। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और जैसन होल्डर की नाबाद 26 रन की तूफानी पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में शनिवार को पांच विकेट से हराकर प्लेआॅफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। हैदराबाद ने बेंगलुरु को 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 14.1 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। हैदराबाद की 13 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान से उठकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

    हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का सही फैसला किया

    दूसरी तरफ बेंगलुरु को 13 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। हालांकि बेंगलुरु का रन रेट अब प्लस से माइनस में आ गया है। इस हार के बाद बेंगलुरु के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला प्लेआॅफ के लिए क्वार्टर फाइनल बन गया है।  हैदराबाद की इस जीत का श्रेय जाता है उसके गेंदबाजों को जिन्होंने लगातार दबाव बनाये रखते हुए बेंगलुरु के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का सही फैसला किया।

    संदीप शर्मा ने 20 रन पर दो विकेट, जैसन होल्डर ने 27 रन पर दो विकेट, टी नटराजन ने चार ओवर में मात्र 11 रन पर एक विकेट, शाहबाज नदीम ने 35 रन पर एक विकेट और राशिद खान ने 24 रन पर एक विकेट लेकर बेंगलुरु को मुकाबले में टिकने नहीं दिया।

    गुरकीरत सिंह मान ने 15 रन बनाने के लिए 24 गेंदें खेलीं

    बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप ने 31 गेंदों में चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाये। एबी डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर 24 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। वाशिंगटन सुंदर ने 18 गेंदों पर 21 रन में दो चौके लगाए। गुरकीरत सिंह मान ने 15 रन बनाने के लिए 24 गेंदें खेलीं। कप्तान विराट कोहली ने निराश किया और सात गेंदों में सात रन बना सके। संदीप ने विराट को आउट किया।शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिकल ने आठ गेंदों में मात्र रन बनाये। क्रिस मौरिस तीन और इसुरु उदाना खाता खोले बिना आउट हुए।

    बेंगलुरु के स्कोर में 11 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। फिलिप और डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की जिसके बाद बेंगलुरु ने 43 रन जोड़कर पांच विकेट गंवाए। हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेंगलुरु के बल्लेबाजों को 20 ओवर तक नियंत्रण में रखा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।