हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश बंगाल: शाह ने...

    बंगाल: शाह ने कहा- मैं जय श्रीराम बाेलकर कोलकाता जा रहा हूं, ममता में हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लें

    Amit Shah copy copy

    शाह की बंगाल में आज तीन रैलियां थीं, जाधवपुर में हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत न मिलने की वजह से सभा रद्द

    • भाजपा अध्यक्ष ने कहा- जाधवपुर ममता के भतीजे की सीट, उन्हें डर है, कहीं तख्त पलट न जाए

    कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प.बंगाल के जॉय नगर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता (Amit Shah) बनर्जी और राज्य सरकार पर निशाना साधा। शाह ने कहा, “ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते। मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं। ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना।”

    शाह की बंगाल में आज तीन रैलियां होनी थीं। लेकिन ममता सरकार ने अमित शाह को जाधवपुर में रैली करने की इजाजत नहीं दी। भाजपा ((Amit Shah)) सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सरकार ने पार्टी अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इसके चलते रैली रद्द करनी पड़ी।

    ममता के भतीजे की सीट पर नहीं मिली रैली की इजाजत- शाह

    जाधवपुर में रैली रद्द होने पर शाह ने कहा- मेरी यहां तीन रैलियां होनी थीं। जयनगर में तो आ गया मगर दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी। वहां पर हमारे जाने से ममताजी डरती हैं कि भाजपा वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख्त उल्टा हो जाएगा। इसलिए उन्होंने सभा की इजाजत नहीं दी।

    ‘ममता राज में दुर्गा पूजा की अनुमति तक नहीं मिलती’

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा- बंगाल की जनता ने तय किया है कि इस बार 23 से ज्यादा सीटें हमारे नेता मोदीजी की झोली में डालने जा रहे हैं। ममता दीदी के राज में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं मिलती, सरस्वती पूजा करने पर उनके गुंडे मारपीट करते हैं। 23 मई को जो मतगणना होने वाली है। 19 मई को ममता का तख्त पलट दीजिए। मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा यहां ऐसा माहौल बनाएगी कि पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा हो सकेगी।