हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मैं नेता नहीं...

    मैं नेता नहीं, आपका बेटा बनकर जनसेवा करूंगा: अजेंद्र चौधरी

    Ajendra-Chowdhary
    मैं नेता नहीं, आपका बेटा बनकर जनसेवा करूंगा: अजेंद्र चौधरी

    वार्ड-56 को स्मार्ट के साथ सेफ वार्ड बनाऊंगा

    गाजियाबाद (सच कहूं /रविंद्र सिंह)। वरिष्ठ समाज सेवी Ajendra Chowdhary ने क्षेत्र में जगह-जगह सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसभा एवं जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे । वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 तारीख को कुर्सी के चुनाव निशान के सामने वाले बटन को दबाकर मुझे विजई बनाएं। उन्होंने कहा कि मैं नेता नहीं बल्कि आपका बेटा बनकर जन सेवा करूंगा। वार्ड 56 को स्मार्ट वॉर्ड के साथ सेफ वार्ड बनाना मेरा संकल्प है। मुझे एक बार सेवा का मौका अवश्य दें ।कुर्सी के निशान पर वोट देकर मेरा सहयोग करें। उन्होंने गंगापुरम, चिरंजीव बिहार, अवंतिका, पंचशील सोसाइटी, विष्णु एंक्लेव, अंसल गार्डन, गुलमोहर सोसाइटी आदि स्थानों पर जनसभा को संबोधित करने के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर वोट मांगे। लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से जीत का भरोसा दिलाया।

    इसके अलावा ख़ास बात यह है कि  राष्ट्रीय लोकदल के पार्षद प्रत्याशी प्रहलाद ढाका ,बसपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार ,कांग्रेस प्रत्याशी आशा चौधरी ने  भी निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अजेंद्र पाल सिंह को अपना समर्थन देकर उनकी जीत लगभग पक्की कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी वार्ड 56 से चुनाव लड़ रहे, अन्य प्रत्याशी भी निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी अजेंद्र पाल  सिंह को अपना समर्थन देने वाले है। वार्ड- 56 में निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी मनोज त्यागी की सीधी टक्कर  मानी जा रही है। अब यह क्षेत्र के मतदाताओं पर निर्भर करता है कि वह किसे अपना माननीय चुनकर नगर निगम बोर्ड  में भेजने का काम करेंगे। यह आने वाली 11 तारीख को क्षेत्र की जनता वोट करके साबित करेगी।

    यह क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद | Ajendra Chowdhary

    तूफानी चुनाव प्रचार के  दौरान चौधरी अजेंद्र सिंह के साथ सांगवान डेवलेपर्स के एमडी  देवेंद्र , राजपाल वरिष्ठ समाजसेवी   ओमबीर सिंह राठी,सोनू चौधरी,वरिष्ठ लोकदल नेता प्रह्लाद ढाका ,अजीत सिंह, दिनेश  सिरोही ,परवीन गुप्ता ,अजय वीर चौधरी , बिल्डर उदयवीर चौधरी ,ओमप्रकाश गौतम ,राजेंद्र सिंह ,अमित चौधरी, नरेश मास्टर जी ,अजीत चौधरी ,ऋषिपाल तेवतिया ,सधीर अरोड़ा,अनिल शर्मा ,निशांत कुमार ,धर्मप्रकाश मोदी ,राजीव शर्मा,अरविन्द राठी ,बिट्टू चौधरी ,भाजपा नेता प्रमोद यादव,नीरज गुलिया ,सतेंद्र सिंह ,ओमेंद्र सिंह ,सुरेश सांगवान ,अनुज कुमार ,कपिल बाना ,मनोज श्योराण ,नंदी ,ऋषिपाल सिंह ,विनीत ,गोल्डी ,योगेंद्र मलिक ,वीरेंद्र  चौधरी,दीपक चौधरी ,अरविन्द चौधरी,अक्षय चौधरी , मनोज कुमार , आदि क्षेत्र के आदि क्षेत्र के गणमान्य  लोग  मौजूद  रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here