जयपुर (सच कहूं न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के जयपुर चैप्टर, एनआईआरसी द्वारा होटल क्लेरियन बेला कासा, जयपुर में “सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र” थीम के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राखी राठौड़ रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा, आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल,आईसीएसआई के एनआईआरसी के सचिव, सीएस राहुल शर्मा केंद्रीय परिषद के सदस्य सीएस सुरेश पांडे उपस्थित रहे। चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित श्योरान ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर दिसंबर 2025 सत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। Jaipur News
कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं। पहली पैनल चर्चा “रिज़िलिएंस एंड रिइन्वेंशन: वीमेन शेपिंग ए न्यू एरा” विषय पर हुई, जिसमें हितिशा रुहेला (आईआरएस), नतिशा जाखड़ (एसीपी, जयपुर), कचनार चौधरी (शॉटपुट खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक, राजस्थान पुलिस), शिवांगी सिंह राव (पत्रकार, फर्स्ट इंडिया न्यूज़), डॉ. अनीता गौतम (कंसल्टेंट मनोचिकित्सक) तथा प्रो. डॉ. कृष्णा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, ईएएफएम, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने अपने विचार साझा किए।
दूसरी पैनल चर्चा “ब्रेकिंग बैरियर्स: वीमेन लीडिंग फ्यूचर बोर्डरूम्स” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सीएस कविता शर्मा, सीएस रचना शर्मा, सीएस भाव्यता सोनी (कंपनी सेक्रेटरी एवं चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, जयपुर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड), सीएस श्वेता सोनी (रीजनल हेड, पोद्दार ग्रुप ऑफ स्कूल्स) तथा सीएस विधि मित्तल (संस्थापक, बीड्स एंड बियॉन्ड) ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सीएस श्रुति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा भी उपस्थित थे। Jaipur News















