हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अज्ञात मृतक क...

    अज्ञात मृतक की पहचान, शव का पोस्टमार्टम

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन बस स्टैंड के बाहर से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाए गए अज्ञात शख्स की मौत होने के मामले में रविवार को मृतक की पहचान हुई। जंक्शन पुलिस ने रावतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मोर्चरी कक्ष में रखा शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में शुक्रवार को जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई थी। Hanumangarh News

    जांच अधिकारी एएसआई शिवनारायण ने बताया कि 3 अक्टूबर को जंक्शन बस स्टैंड के बाहर से अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। 6 अक्टूबर को हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अज्ञात व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय रास्ते में रावतसर के पास उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। शव को रावतसर की सीएचसी के मोर्चरी कक्ष में रखवा मर्ग दर्ज कर अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। रविवार को अज्ञात मृतक की पहचान राजकुमार (40) पुत्र पूनमचन्द सोनी निवासी रावतसर के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर रावतसर सीएचसी के मोर्चरी कक्ष में रखे राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– अब योग्य जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी, जैन समाज के ‘सॉलमेट कनेक्ट’ में!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here