हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश IED blast Bij...

    IED blast Bijapur: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल

    Naxalites

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें ज़िले की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व ग्रुप) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इस हमले में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। IED blast Bijapur

    सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब डीआरजी की टीम रविवार से जारी तलाशी अभियान के तहत इलाके की घेराबंदी कर रही थी। अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया है कि तीनों घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है।

    बीजापुर में यह पहली घटना नहीं है

    बीजापुर में यह पहली घटना नहीं है। 12 अगस्त को गंगालूर क्षेत्र में भी नक्सली अभियान के दौरान डीआरजी के दो जवान घायल हुए थे। दोनों को प्रारंभिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया था। इसके अलावा, 7 अगस्त को जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी, जब 24 लाख रुपये के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जबकि मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया था। इस उपलब्धि की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी।

    आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग 450 माओवादी मारे जा चुके हैं। वहीं, 1,500 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और इतने ही संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने माओवादियों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए हथियार छोड़ें और मुख्यधारा से जुड़कर विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनें। IED blast Bijapur

    Israel War: गाजा सिटी पर कब्जा करने के उद्देश्य से इजरायली सेना प्रमुख ने किया ये बड़ा ऐलान!