हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ होली पर हुड़द...

    होली पर हुड़दंग बाजी की तो होगी सख्त कार्यवाही

    Holi

    शांति और भाईचारे से मनाए त्यौहार

    • एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने जिलावासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। होली पर्व पर हुडदंगबाजी करना महंगा पड़ सकता है। ऐसे शरारती तत्वों पर कार्यवाही को लेकर जिला पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। जिला पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने जिलावासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का यह अनूठा भारतीय त्यौहार है, जो समाज में एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करता है।

    होली का त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने रंगों का त्यौहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील करते हुए कहा कि त्यौहार की आड़ में उपद्रव जैसी घटनाओं से दूर रहते हुए कानून को हाथ में लेने से बचे। इस त्यौहार पर बड़ी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटना के मामले सामने आते रहे हैं, जिससे आनंद और खुशी का यह दिन कई परिवारों के लिए त्रासदी में तब्दील हो जाता है।

    कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें आमजन: एसपी

    एसपी ने कहा कि पुलिस ने होली के उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है और त्योहार के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा होली के पावन त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने और कोविड-19 नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here