हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Har Ghar Tira...

    Har Ghar Tiranga: घर पर फहरा रहे हैं तिरंगा तो इन जरूरी बातों का रखें ध्‍यान, जानिए राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम

    Har Ghar Tiranga
    Har Ghar Tiranga: घर पर फहरा रहे हैं तिरंगा तो इन जरूरी बातों का रखें ध्‍यान, जानिए राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम

    Har Ghar Tiranga: अगले सप्ताह से पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वो अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगे की फोटो लगाएं। पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर #HarGharTiranga को एक यादगार मुहिम बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना के साथ उन लोगों को याद करना है जिन्होंने इस राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम जानने भी जरूरी हैं।

    New Traffic Rule: अब वाहन चालक करेगा यह गलती तो कटेगा ₹10,000 चालान, जानें नए ट्रैफिक नियम

    तिरंगा फहराने से पहले ये बातें का रखें ध्यान | Har Ghar Tiranga

    नये नियम में कहा गया है कि तिरंगा दिन-रात फहराया जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले व्यक्ति के लिए ये सुनिश्चित करना आवश्यक है कि झंडा उल्टा नहीं फहराया जाए यानि ध्वज का केसरिया भाग ऊपर रहना चाहिए। साथ ही आप जो झंडा फहरा रहे हैं वह क्षतिग्रस्त तिरंगे को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए और न ही यह जमीन या पानी को छूना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं किया जाना चाहिए।

    तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं | Tiranga Hoisting

    तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का यदि सम्मान नहीं किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है। भारतीय कानून में ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र ध्वज का पूरा सम्मान करें।

    यदि तिरंगा फट जाता है तो क्या करें | Tiranga Hoisting

    यदि तिरंगा फट जाता है तो उसका निस्तारण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। तिरंगा फट जाता है तो उसको एक लकड़ी के बॉक्स में पैक किया जाता है। इसके बाद तिरंगे को दफनाया जा सकता है या फिर अग्नि के हवाले किया जाता है। दोनों ही स्थिति बिल्कुल शांत जगह पर करनी चाहिए। साथ ही दफनाने या अग्नि क्रिया करने के बाद मौन रखा जाना अति आवश्यक होता है। इसे कचरादान या फिर अन्य जगहों पर ना फेकें। अगर आपको लगता है कि आपका झंडा सही है और इसे दोबारा फहराया जा सकता है तो इसे अपने पास समेट कर रख लें।

    तिरंगा फहराने के साथ झंडा उतारने, रखने के भी हैं नियम | Har Ghar Tiranga

    जिस जोश और सम्मान के साथ हम सबने अपना राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराते हैं, उसके बाद उसे उतारने और सुरक्षित रखने की भी हमारी जिम्मेदारी है। फहराने की तरह उसे उतारने के लिए भी नियम हैं, जिनको मानना हमारा कर्तव्य है। आजादी के जश्न के बाद अब जिम्मेदारी है कि लोग राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और तिरंगे को फिर से ससम्मान रखा जाए।

    आजादी के जश्न के बाद अब जिम्मेदारी है | Tiranga Hoisting

    • तिरंगे को समेटने के दौरान सबसे पहले तिरंगे को दो व्यक्ति पकड़ेंगे।
    • उसके बाद सबसे पहले हरे रंग वाली पट्टी को मोड़ा जाएगा।
    • पट्टी पर समेटने के बाद दोनों व्यक्ति अपनी-अपनी ओर तिरंगे को फोल्ड करेंगे।
    • ऐसा करने पर अशोक चक्र ऊपर की ओर आ जाता है। इस तरह से तिरंगे को समेटना चाहिए।
    • तो अगर आप ऐसा करना चाहें तो उन्हें भी दे सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here