Yellow Teeth Home Remedies: कम उम्र में दांत टूटकर गिरने से हैं परेशान तो दांतों की मजबूती का घर पर ही है ये स्टीक समाधान!

Yellow Teeth Home Remedies
Yellow Teeth Home Remedies: कम उम्र में दांत टूटकर गिरने से हैं परेशान तो दांतों की मजबूती का घर पर ही है ये स्टीक समाधान!

Yellow Teeth Home Remedies: कहते हैं कि दांतों की सफाई आपके स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखती हैं। क्योंकि जो भी हम लोग खाते हैं वो सब पहले दांतों के बीच से होकर ही अंदर जाता है। अगर दांत ही गंदे होंगे तो सेहत अच्छी कहां से हो जाएगी। उनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ना लाजमी है। क्या होता है कि गंदे-पीले दांतों में कैविटी होती है जो पूरे शरीर के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। अगर आपके दांत भी गंदे, पीले और कैविटी युक्त हैं तो आपको अपने दांतों की खास देखभाल करना लाजमी है। इसके तहत दांतों की अच्छी तरह सफाई करना बहुत ही जरूरी है। इससे दांतों में कैविटी या जर्म नहीं पनपते, जिससे असमय दांत टूटकर नहीं गिरते।

7th Pay Commission DA Chart: अब केन्द्र के इन कर्मचारियों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त छुट्टियों का तोहफा!

Yellow Teeth Home Remedies
Yellow Teeth Home Remedies: कम उम्र में दांत टूटकर गिरने से हैं परेशान तो दांतों की मजबूती का घर पर ही है ये स्टीक समाधान!

आज इस लेख के माध्यम से आपके दांतों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कुछ घरेलू उपाय सुझाए जा रहे हैं जिनको अमल में लाकर आप अपने दांतों को साफ, स्वच्छ और मोतियों जैसा सफेद रख सकते हैं और जो दांतों के पीलेपन से भी निजात दिलाएंगे। इसके लिए आपको कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे संंबंधित सभी चीजें आपके घर में ही उपलब्ध होंगी। आइये जानते हैं वो घरेलू उपाय, जिनसे दांतों की समस्या को आप कहेंगे बाय।

सबसे पहले आती है विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरीज! यह दांतों को मजबूत ही नहीं बनाती बल्कि इनसे दांतों के पीलेपन से भी आजादी मिलती है। बता दें कि स्ट्रॉबेरीज में मौजूद हाई मैलिक एसिड, जोकि कई टूथपेस्ट्स में भी विद्यमान होता है। स्ट्रॉबेरीज के दो फायदें हैं… पहला तो आप इसे खा भी सकते हैं, दूसरा पीले दांत साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना यह है कि इसे कूटकर दांतों पर मल लेना है, फिर कुछ देर बाद कुल्ला कर लेना है। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि स्ट्रॉबेरीज के इस्तेमाल के आधे घंटे तक आपको कुछ भी खाना-पीना नहीं है।

बेकिंग सोडा, दांतों के पीलेपन, कैविटी एवं जर्म से निजात दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है। क्या करना है कि हाथों की हथेली में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लेना है। फिर इस पेस्ट को दांतों पर मल लेना है। अब ब्रश लेकर बेकिंग सोडा के इस पेस्ट को दांतों से साफ कर लें। यह नुस्खा हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करने से आपके दांत मोतियो की तरह चमकने लग जाएंगे, इतना ही नहीं आपको दांतों को विभिन्न समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।

नारियल तेल भी दांतों की समस्या में बेहतर गुणकारी होता है। आपको क्या करना है कि नारियल के तेल से आॅयल पुलिंग करनी है। इसके लिए मुंह में थोड़ा नारियल तेल लेकर इसे मुंह केअंदर ही यहां-वहां घुमाना है। इससे क्या होता है कि नारियल तेल आपके दांतों के कोनों-कोनों तक तेजी से पहुंचता है, जो दांतों को साफ करने में काफी प्रभावित होता है। बता दें कि आॅयल पुलिंग करने से पीले दांत भी साफ होकर सफेद हो जाते हैं। इतना ही नहीं दांतों से जर्म कैविटी आदि भी हट जाती है। इस नुस्खे से दांत मजबूत बनते हैं और जल्द टूटते भी नहीं।

सरसों तेल विद नमक

बहुत ही प्राचीन घरेलू नुस्खा, जोकि सालों से उपयोग किया जा रहा है। हाथों की हथेली पर थोड़ा सा नमक और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को दांतों पर लगा लें और कुछ देर तक लगा रहने दें, कुछ देर दांतों पर मलने के बाद दांतों की सफाई कर दें। इस नुस्खे से आपके दांतों को प्लाक और बैक्टीरिया से निजात मिलेगी और साथ ही दांतों को मजबूती भी।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर्स से या किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।