हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Diabetes: रात...

    Diabetes: रात में सोते वक्त महसूस होते हैं ये लक्षण, तो हो जाए सावधान, बन सकती है डायबिटीज की समस्या…

    Diabetes
    Diabetes: रात में सोते वक्त महसूस होते हैं ये लक्षण, तो हो जाए सावधान, बन सकती है डायबिटीज की समस्या...

    Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों घर घर में देखने को मिल रही है, ये एक सामान्य मेडिकल कंडीशन है, जिसे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर और रेग्युलर मॉनिटर कर कंट्रोल में किया जा सकता है, डायबिटीज को गंभीर और लाइलाज बीमारी माना जाता है, जो मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से होती है, और ये तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता, हालांकि इसके लक्षण काफी सामान्य से होते हैं और इस वजह से इसे शुरूआती दौर में पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। जबकि अधिक दिनों तक अगर इसे नजर अंदाज कर दिया जाए तो ये जानलेवा भी बन सकती है। वही इस बीमारी के लक्षण रात के समय अधिक आसानी से दिखते हैं जो आमतौर पर काफी सामान्य माने जाते हैं।

    Winter Diet: दूध की ताकत कई गुना तक बढ़ा देती है ये एक चीज, रोजाना मिलाकर पीने से लोहे सा मजबूत बनता है शरीर

    रात में नजर आते हैं डायबिटीज के ये लक्षण | Diabetes

    बार-बार यूरिन आना:- दरअसल डायबिटीज होने पर ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा काफी अधिक हो जाती हैं, और इस वजह से किडनी इसे पेशाब की मदद से बार-बार फ्लश करने लगती है, ऐसा करने पर अक्सर लोगों को रात के वक्त 5 से 6 बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, और यह लक्षण बताता है कि आपके ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में नही हैं।

    अत्यधिक पसीना आना:- कई बार रात में ऐसा होता है पंखा चलता रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी पसीना आने लगता है और ऐसी समस्या लगभग रोज होने लगती है, अगर कुछ दिनों से आप भी ऐसी समस्या से परेशान है, तो एक बार आप अपना ग्लूकोज लेवल का टेस्ट जरूर कराएं, यह भी एक डायबिटीज का ही एक लक्षण है। Diabetes

    सोते समय बेचैनी महसूस होना:- अगर आपको रात में सोते वक्त किसी तरह की बेचैनी महसूस करते है, या फिर लेटने में असहजता महसूस होती है, या एकाएक धड़कन तेज हो जाती है, तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने या घटने का लक्षण हो सकता है, ऐसे में इस लक्षण को नजर अंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

    बार-बार मुंह सूखना:- अगर आपको रात के समय ड्राई माउथ की समस्या होती है, यानि अत्याधिक प्यास लगती हैं। वहीं अगर डिहाइड्रेशन महसूस होता है और पानी पीने के लिए आप बार-बार रात के वक्त आप उठते है, तो यह भी मधुमेह का लक्षण हो सकता है।

    पैर में दर्द या सुन्न महसूस होना:- वहीं अगर रात के वक्त आपके पैरों में दर्द होता है या फिर हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं, तो इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, यह लक्षण ब्लड शुगर लेवल अनियत्रित होने पर भी दिखता है।

    नोट: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here