हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Gold- Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें हो गई अपडेट, जानें सोना महंगा हुआ या सस्ता?

    Gold-Silver Price Today
    Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें आज हो गई अपडेट, जानें आज की ताजा कीमतें

    MCX Gold- Silver Price Today: नई दिल्ली। सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है, सोमवार यानी आज 23 जून को इसकी कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, 22 कैरेट सोना 92,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ 24 कैरेट सोना 1,01,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो चांदी के भाव भी गिरते दिख रहे हैं साथ ही सोमवार के दिन भी इसकी कीमत 1,09,00 रुपये प्रति किलो के दर से कारोबार कर रही है। Gold- Silver Price Today

    देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव | Gold- Silver Price Today

    दिल्ली: 24 कैरेट सोना – 1,01,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी – 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम

    मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु:

    22 कैरेट सोना – 92,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

    24 कैरेट सोना – 1,01,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

    चांदी (दिल्ली जैसी कीमत) – 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम

    चेन्नई और हैदराबाद | Gold- Silver Price Today

    चांदी की कीमत – 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम

    कीमतें कैसे होती हैं परिवर्तित?

    सोने और चांदी की दरें प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें प्रमुख हैं:

    • वैश्विक आर्थिक स्थिति
    • अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में मांग और आपूर्ति
    • डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर
    • कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
    • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता
    • जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनता है, तो निवेशक सोने को सुरक्षित साधन मानते हुए इसकी खरीदारी बढ़ा देते हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है।

    Ludhiana By-election Result 2025 Live: 7वें राउंड की मतगणना पूरी, देखें किसे कितने वोट मिले