हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    ASI’s Promotion: पदोन्नत होकर बने एसआई, कंधों पर सजे डबल स्टार

    Hanumangarh News
    ASI's Promotion: पदोन्नत होकर बने एसआई, कंधों पर सजे डबल स्टार

    आईजी ने आवंटित किए जिले, जिले में पदस्थापित छह एएसआई का प्रमोशन

    ASI’s Promotion: हनुमानगढ़। बीकानेर रेंज के जिलों में पदस्थापित 14 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बन गए हैं। पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम सफलतापूर्ण उत्तीर्ण कर पदोन्नत हुए अधिकारियों को बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा की ओर से जिला आवंटित किया गया है। हनुमानगढ़ जिले में पदस्थापित छह सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने हैं। इनमें शम्भूदयाल स्वामी, रामकुमार, दरिया सिंह, रामपाल, अशोक कुमार व मुंशी खां शामिल हैं। Hanumangarh News

    शम्भूदयाल स्वामी, रामकुमार, दरिया सिंह, रामपाल व मुंशी खां को श्रीगंगानगर जिला जबकि अशोक कुमार को बीकानेर जिला आवंटित किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर डबल स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। आदेश के तहत बीकानेर जिले में पदस्थापित शिवरतन सिंह, सुरेश यादव, रामफूल मीणा, कोहर सिंह व चैनदान, श्रीगंगानगर जिले में पदस्थापित राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, राजसिंह व सुभाष पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने हैं। इनमें से चैनदान व राजसिंह को हनुमानगढ़ जिला आवंटित हुआ है। Hanumangarh News

    Ghaggar water Level Update: घग्घर साइफन में पानी की स्थिति अपडेट, गुल्लाचिक्का, खनौरी व चांदपुर हैड …