हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    Sriganganagar Bomb Threat: श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Sri ganganagar Bomb Threat
    Sri ganganagar Bomb Threat श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट।

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sriganganagar Bomb Threat: राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद श्रीगंगानगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र श्रीगंगानगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पासपोर्ट कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। Sri Ganganagar Bomb Threat 

    सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। खुफिया एजेंसियां भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। Sri Ganganagar Bomb Threat

    यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये