हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार त...

    अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे व बाइक बरामद

    Kairana Crime
    Kairana Crime अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे व बाइक बरामद

    कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो तमंचे, जिंदा कारतूस तथा बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

    शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल, 315 व 12 बोर के दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता नौमान निवासी ग्राम तीतरवाडा बताया। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।