हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी-तोशाम ...

    भिवानी-तोशाम रोड़ पर नजदीक जुई फिडर के पास अवैध निर्माण हटाया

    Bhiwani News
    Bhiwani News: अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन। छाया: नितिन।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि अवैध निर्माण करने का किसी को अधिकार नहीं है। जिला में कही भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण ना करें। उपायुक्त ने बताया कि नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिला भिवानी नियंत्रित क्षेत्र भिवानी लोहाड़ में भिवानी-तोशाम रोड़ नजदीक जुई फिडर के पास बनी अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से निर्माण, कच्चे रोड़ नेटवर्क, डीपीसी व डिमार्केशन आदि अवैध निर्माण को तोड़ा गया। Bhiwani News

    उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी अनुमति किसी को नहीं है। नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का अभियान जारी रहेगा। अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग द्वारा भिवानी-तोशाम रोड़ नजदीक जुई फिडर के पास बनी अवैध कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। लगभग आठ एकड़ में फैली अवैद्य कॉलोनी से 22 डीपीसी, एक निर्माण, कच्चे रास्तों का नेटवर्क व डीर्माकशेन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Donald Trump: किसी भी वक्त हो सकता है विश्व युद्ध! ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी