हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग ने...

    मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश-आंधी की दी चेतावनी, जानें हरियाणा, पंजाब के इन शहरों में आईएमडी का अलर्ट

    IMD-Alert

    सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल
    लुधियाना। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में 30 से 40 किलोमीटर (Punjab Weather) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताते अलर्ट जारी किया है। वीरवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज दोपहर बाद से शुक्रवार तक पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सहित गर्ज व चमक हो सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल से 1 मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रतिीघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सहित गर्ज-चमक, बून्दाबांदी व हलकी से तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि 29 से 30 अप्रैल को औलावृष्टि होने का भी संकेत है। मौसम विभाग मुताबिक उक्त हालात 27 अप्रैल से लेकर अगले 5 दिनों के लिए 1 मई तक रह सकते हैं।

    हरियाणा में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, पानीपत, हिसार, रोहतक, सरसा, गुरुग्राम के अलावा कई शहरों में बारिश की संभावना है।

    गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर | Punjab-Haryana Weather

     बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर है। मंडियां में गेहूं से अटी हुई हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बुधवार को बताया कि मौसम पूवार्नुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here