हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा में 1.38 करोड़ किसानों की बनेगी Farm ID, आधार OTP से होगा पंजीकरण

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा में 1.38 करोड़ किसानों की बनेगी Farm ID, आधार OTP से होगा पंजीकरण

    Haryana News:  चंडीगढ़। हरियाणा सरकार कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए AgriStack (Farmer Registry) के तहत व्यापक पंजीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

    इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा के लगभग 1.38 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया आधार कार्ड आधारित OTP प्रमाणीकरण के जरिए पूरी होगी, जिसके बाद प्रत्येक किसान को एक यूनिक Farm ID प्रदान की जाएगी। इससे किसानों की सटीक, सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा ने इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को राजस्व और कृषि विभाग के साथ समन्वय बनाकर गांव स्तर पर विशेष अभियान और पंजीकरण कैंप आयोजित करने को कहा है।

    सुमिता मिश्रा ने Farmer Registry (AgriStack) और Digital Crop Survey (DCS) की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस बैठक में उपायुक्त, जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार शामिल रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों योजनाओं को फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रित आउटरीच और अधिकतम किसान भागीदारी से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस पहल को किसानों के लिए ट्रांसफॉर्मेशनल कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि आधार OTP आधारित प्रमाणीकरण से तैयार होने वाली Farm ID से डेटा की सटीकता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचेगा। सुमिता मिश्रा ने यह भी बताया कि सटीक और समयबद्ध डेटा संग्रह से डिजिटल भूमि और फसल रिकॉर्ड मजबूत होंगे, जिससे कृषि योजनाओं का बेहतर लक्ष्यीकरण और लाभों का पारदर्शी वितरण संभव हो सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से पंचकूला और फरीदाबाद जिलों में की जाएगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा।