हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस सेवा...

    कांग्रेस सेवादल के कार्यकारिणी के दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज

    Congress in Rajasthan

    अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ग्यारहवीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय सम्मेलन का आज आगाज हुआ। अजमेर के ब्यावर रोड दौराई स्थित कच्छावा द्रोण रिसोर्ट मैदान पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने ध्वज वंदन के साथ इस सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर इसके राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिवसीय सम्मेलन में पांच सत्र होंगे जिनमें सेवादल को और ज्यादा सक्रिय कर उसे मजबूत एवं प्रभावी भूमिका में लाने पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा इन दो दिनों में सेवादल राष्ट्र निर्माण, संगठन निर्माण, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां, प्रशिक्षण एवं प्रचार प्रसार के साथ जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, कई प्रदेशों के अध्यक्ष आदि कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ शिरकत कर रहे है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।